नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढने से व्यवस्था होगी और भी सशक्त

Updated:
विज्ञापन
नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढने से व्यवस्था होगी और भी सशक्त

नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढने से व्यवस्था होगी और भी सशक्त

विज्ञापन

– नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कटिहार की नारी शक्तियों ने निकाली पदयात्रा कटिहार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कटिहार की नारी शक्तियों ने शुक्रवार को पदयात्रा निकाला. जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं ने इस युगांतकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. पदयात्रा शहर के विभिन्न चौक- चौराहों से होते हुए शहीद चौक पर पहुंची. मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह ने कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढने से व्यवस्था सशक्त व संवेदनशील होगा. पदयात्रा में कोढा विधायक कविता पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिपध्यक्ष रश्मि सिंह, बरारी मुख्य पार्षद सह नारी वंदन कार्यक्रम प्रभारी बबीता यादव, शोभा जायसवाल, मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नारी वंदन टोली के संयोजक महेन्द्र झा, मंजू चंद्रवंशी, रीना झा, पूनम सिंह, विभा मिश्रा, कमलेश भगत, मुखिया श्वेता राय, रूचि जायसवाल,गीता पासवान, आरती चौधरी, नीतू पासवान, रंजना झा, सरिता जायसवाल, विनीता वासवानी, बुलबुल सिंह आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन