गणना के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

गणना के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ
बलरामपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत आरंभ किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिन्हाज आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास,आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण 16 से 24 अप्रैल तक 3 बैच में 9:30 बजे से 5:30 बजे शाम तक चलेगा. जिसमें 320 प्रगणक, 47 पर्यवेक्षक और अन्य लोगों की टीम है. इन प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को समय पर आना और जाना है. हर हाल में समय की पाबंदी का पालन करना है. पूरा देश इस जनगणना कार्यक्रम में लगा हुआ है. ऑनलाइन कार्य हो रहा है. यह सभी का दायित्व है. हमें अपने दायित्व से विमुख नहीं होना चाहिए. योग्य और दक्ष होने के कारण ही इस कार्य में सभी लोगों को लगाया गया है. प्रगणक व पर्यवेक्षक इस जनगणना कार्यक्रम की रीढ़ हैं. प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण व गणना का कार्य करना है. व्हाट्सप ग्रुप भी बनाया जा रहा है. अगर किसी प्रकार की समस्या हो, तो उन्हें अवगत कराना होगा. जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास ने उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. सभी प्रगणक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, के साथ करें. जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करते समय लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करना जरूरी है. जिससे वे सही जानकारी देने में सहयोग करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि से बचने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




