पूर्णिया प्रक्षेत्र आइजी ने मनिहारी थाना निरीक्षण के क्रम में जनसुनवायी मामले में जतायी नाराजगी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया प्रक्षेत्र आइजी ने मनिहारी थाना निरीक्षण के क्रम में जनसुनवायी मामले में जतायी नाराजगी

पूर्णिया प्रक्षेत्र आइजी ने मनिहारी थाना निरीक्षण के क्रम में जनसुनवायी मामले में जतायी नाराजगी

विज्ञापन

– जनता के समस्याओं के समस्या के निपटारा का अभाव मनिहारी एसडीपीओ व सीआइ को गहराई से थाना का अनुश्रवण करने का निर्देश आइजी विवेकानंद ने दिया मनिहारी पूर्णिया प्रक्षेत्र आइजी विवेकानंद ने शुक्रवार को मनिहारी थाना का निरीक्षण किया. एसपी शिखर चौधरी साथ थे. आइजी ने निरीक्षण के क्रम में जनसुनवाई मामले पर नाराजगी जाहिर की. आइजी ने मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद को इस संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. आइजी ने निरीक्षण के बाद बताया कि जनता की समस्याओं का सुनकर निपटारा करना है. मनिहारी थाना में इसका अभाव पाया गया. जनसुनवायी मामला पंजी में संधारण नहीं है. इसका भी अभाव पाया गया. जनसुनवायी में प्रयासरत रहने की आवश्यकता है. आज निरीक्षण के क्रम में पता चला कि जनता की समस्याओं पर ओर गहराई से काम होना चाहिए. मनिहारी में एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर दोनो कार्यरत है. थाना का अनुश्रवण गहराई से करना चाहिए. आइजी ने कहा अपराध और अनुसंधान का विश्लेशन किया गया. अभिलेखों का अवलोकन किया गया. अपराध और अनुसंधान नियंत्रण में है. लेकिन नियमानुसार जनसुनवायी नहीं हो रही है. मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन