ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
बलरामपुर बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलता थाना के नगर पंचायत बलरामपुर के चांदनी चौक के समीप शाम 3:30 बजे एक कोचिंग से पढ़कर आ रहे 10 वर्षीय छात्र को एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड गिट्टी लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया. जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी. ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. मृतक छात्र की पहचान बालूगंज निवासी सुकुमार यादव के 10 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव के रूप में हुई है. इस हादसा से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तेलता थाना अध्यक्ष ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर ओवरलोडेड वाहनों के चलने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह हादसा बताता है कि क्षेत्र में परिवहन विभाग व पलुिस की ओर से वाहनों की जरंच नहीं की जाती है. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को दस लाख मुआवजा देने के साथ ड्राइवर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










