न्यू जलपाईगुड़ी राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का आरा जंक्शन तक विस्तार

Updated at : 11 Sep 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू जलपाईगुड़ी राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का आरा जंक्शन तक विस्तार

न्यू जलपाईगुड़ी राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का आरा जंक्शन तक विस्तार

विज्ञापन

कटिहार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी से राजेंद्र नगर को परिचालित कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन का आरा तक विस्तार किया गया है. उक्त बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी.कहा, न्यू जलपाईगुड़ी-राजेन्द्रनगर-आरा कैपिटल एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 15.30 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव व समयानुसार रूकते हुए 04.10 बजे राजेन्द्र नगर पहुंचेगी. यहां से 4.15 प्रस्थान कर 4.55 बजे पटना जंक्शन एवं 05.19 बजे दानापुर स्टेशनों पर रूकते हुए 06.00 बजे आरा पहुंचेगी. इसी तरह आरा से ट्रेन सं 13246 आरा-राजेन्द्रनगर-न्यूजलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस आरा से 20.45 बजे खुलकर 21.25 बजे दानापुर व 22.10 बजे पटना जं रुकते हुए 22.30 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी. यहां से यह 22.35 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए 12.15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. कामाख्या राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस का भी किया गया विस्तार ट्रेन सं. 13247 कामाख्या-राजेन्द्रनगर-आरा कैपिटल एक्सप्रेस कामाख्या से 06.15 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव व समयानुसार रूकते हुए 4.10 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी. यहां से 4.15 प्रस्थान कर 04.55 बजे पटना जं, एवं 05.19 बजे दानापुर स्टेशनों पर रूकते हुए 06.00 बजे आरा पहुंचेगी. इसी तरह आरा से ट्रेन सं 13248 आरा-राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस आरा से 20.45 बजे खुलकर 21.25 बजे दानापुर व 22.10 बजे पटना जं. रुकते हुए 22.30 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी. यहां से यह 22.35 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित ठहराव व समयानुसार रूकते हुए 21.25 बजे कामाख्या पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन