निर्विरोध चुने गये राष्ट्रीय लोक मोर्चा कटिहार प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
निर्विरोध चुने गये राष्ट्रीय लोक मोर्चा कटिहार प्रखंड अध्यक्ष

निर्विरोध चुने गये राष्ट्रीय लोक मोर्चा कटिहार प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

कटिहार शहर के आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड कटिहार का प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें सुबोध कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया. पार्टी की ओर नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से पूछा कि कौन-कौन नॉमिनेशन करना चाहते है. यदि करना चाहते हैं तो नॉमिनेशन फार्म भर सकते है. सभी ने सुबोध कुशवाहा को निर्विरोध चुनने पर सहमति दिया. फिर सुबोध कुशवाहा नॉमिनेशन फार्म भरा. प्रस्तावक पुतुल देवी एवं सहमति अमन कुमार ने दिया. चुनाव के बाद जिला संयोजक एवं निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का सर्टिफिकेट दिया गया एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं बुके देकर स्वागत किया. मोर्चा के जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा कि सुबोध कुशवाहा पहले भी कटिहार प्रखंड के अध्यक्ष थे. फिर बने है. कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था रखते हुए दर्जनों लोगों ने सहदेव कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. जिन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया. बैठक में कटिहार प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला संयोजक उमाकांत आनंद, प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक पिंकू कुमार उपस्थित थे. अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दयानंद कुशवाहा कर रहे थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन