गैप इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय बालिका दिवस मना

गैप इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय बालिका दिवस मना
बलिया बेलौन लड़कियों को सशक्त बनाने, उनके सामने चुनौती जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह, सुरक्षित वातावरण, सम्मान आदि के प्रति जागरूकता लाने के लिए गैप इंस्टीट्यूट एवं गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. गैप के एकेडमिक निदेशक डॉ तहसीन फात्मा, डायरेक्टर जावेद आलम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की लड़कियां किसी भी मामले में अब पीछे नहीं है. केवल उन्हें अधिकार के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. लड़कियां उच्च पदों पर चयनित होकर लड़कों के बराबरी में पहुंच गयी है. हमारे समाज में आज भी लिंग का भेदभाव है. लकड़ियों में शिक्षा एवं जागरूकता से लिंग का भेदभाव मिटाया जा सकता है. बाल विवाह जैसी कुप्रथा को शिक्षा के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है. भारत सरकार महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस नारी सशक्तिकरण के लिए आयोजित किया जाता है. देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री बनी थी. इस वर्ष के राष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण है. छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई करने, अपने का सपना को साकार करने, अपने अधिकारों को प्राप्त करने का संदेश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




