पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम

राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार में जिला स्वास्थ्य समिति के देखरेख में कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
कटिहार. राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार में जिला स्वास्थ्य समिति के देखरेख में कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सर्जन डॉ जेपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर डॉ जेपी सिंह ने कहा कि आज के समय शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फास्ट फूड से परहेज करना बेहद जरूरी है. उन्होंने अपने भाषण में कृमि नामक परजीवी से हमारा शरीर का क्या नुकसान होता है. इस पर भी रोशनी डाला. मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के उपप्राचार्य निशांत सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार, डीआईओ (कटिहार) डॉ एस सरकार, डीपीएम डॉ किशलय, डी सीएम अश्विनी मिश्रा, डीएमएन एंड ई अखिलेश सिंह, यूनिसेफ के ओर से चंद्रविभा उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच कृमि नाशक दवाई का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




