मवि विदानंदपुर का भवन जर्जर, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

मवि विदानंदपुर का भवन जर्जर, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
बलिया बेलौन ग्राम पंचायत मधाइपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय विदानंदपुर जर्जर भवन में चल रहा है. विगत कई वर्षों से भवन जर्जर अवस्था में होने से बच्चे विद्यालय आने से कतरा रहे हैं. अभिभावक भी बच्चों को विद्यालय भेजने से गुरेज करते है. मुखिया असरार अहमद ने विद्यालय के जर्जर भवन का जायजा लेते हुए बताया की विद्यालय भवन कुछ वर्षों से अवस्था में है, छत में जगह जगह छेद हो जाने से उक्त भवन में बच्चों को बैठाना खतरा है. विद्यालय भवन जर्जर होने की शिकायत की बार विभाग को किया गया है. ध्यान नहीं दिया. अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने से परहेज़ करने लगे है, बच्चे भी विद्यालय आने से डर रहें है. उन्होंने शिक्षा विभाग से सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय का जर्जर भवन जीर्णोद्धार कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




