सांसद ने सड़क की बदहाली पर उठाए सवाल, हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने हाई मास्क लाइट का किया फीता काटकर उद्घाटन

कुरेठा में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन करते सांसद तारिक अनवर

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने मनसाही के कुरेठा में जर्जर सड़क का निरीक्षण कर संवेदक की लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द निर्माण का आश्वासन दिया और हाई मास्क लाइट का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन

कटिहार : सांसद तारिक अनवर मंगलवार की देर शाम मनसाही प्रखंड क्षेत्र की कुरेठा पंचायत पहुंचे. पंचायत भवन में मुखिया अवधेश प्रसाद यादव और पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पंचायत के लोगों ने सड़क और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सांसद के सामने रखा.

सड़क की हालत देख जताई नाराजगी

सांसद ने कहा कि कटिहार से मनिया चौक होते हुए कुरेठा आने के दौरान मनिया-कुरेठा सड़क की जर्जर स्थिति देखकर वे हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि कटिहार से जुड़े मुख्य मार्ग की ऐसी हालत चिंताजनक है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग चार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य त्रिमूर्ति इंजीकॉन्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. बोर्ड के अनुसार कार्य नवंबर 2025 में शुरू होना था, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. जगह-जगह गड्ढों के कारण हल्की बारिश में भी दुर्घटनाएं हो रही हैं.

संवेदक की लापरवाही पर उठाए सवाल

सांसद तारिक अनवर ने निर्माण कार्य में हो रही देरी और संवेदक की लापरवाही की कड़ी आलोचना की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा.

हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कुरेठा स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थापित हाई मास्क लाइट का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इससे रात में आवागमन आसान होगा और लोगों की सुरक्षा भी बढ़ेगी.

कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव, पूर्व सरपंच रघुनाथ लकड़ा, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार सेठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन