जनगणना 2027 की तैयारी तेज, क्षेत्र अधिकारियों का संशोधित प्रशिक्षण आज से

Updated:
विज्ञापन

एआई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर

कटिहार जिले में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो रहा है. क्षेत्र अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमें आज कदवा चार्ज के 48 अधिकारी शामिल होंगे.

विज्ञापन

कटिहार : भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कटिहार जिले में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए नामित क्षेत्र अधिकारियों का संशोधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा. जनगणना निदेशालय, बिहार के निर्देश के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया गया है. अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी चार्ज स्तर के क्षेत्र अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशक जनगणना कार्य सह मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, बिहार और जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी के निर्देशों के आलोक में आयोजित किया जाएगा. सभी चार्ज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नामित अधिकारियों को प्रशिक्षण की जानकारी देने तथा निर्धारित तिथि पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

आज कदवा के 48 अधिकारी होंगे प्रशिक्षित

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कदवा चार्ज के 48 क्षेत्र अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. 16 जुलाई को भी कदवा चार्ज के अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा. इसके बाद 17 और 18 जुलाई को आजमनगर, 19 और 20 जुलाई को बारसोई, 21 जुलाई को बलरामपुर, 22 जुलाई को बरारी और कुरसेला, 23 जुलाई को कोढ़ा और कटिहार, 24 जुलाई को प्राणपुर और मनसाही, 25 जुलाई को फलका और हसनगंज, 26 जुलाई को अमदाबाद और समेली तथा 27 जुलाई को मनिहारी और डंडखोरा चार्ज के क्षेत्र अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन