नल-जल योजना में लगे मोटर की हुई चोरी

कोढ़ा प्रखंड के महिनाथपुर में नल-जल योजना में लगे मोटर व स्टेबलाइजर व अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है.
कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड के महिनाथपुर में नल-जल योजना में लगे मोटर व स्टेबलाइजर व अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है. इस बाबत नल-जल योजना के पंप चालक किशोर कुमार यादव, पिता स्व महणू यादव, पंचायत-महिनाथपुर के वार्ड पांच ने लिखित रूप से थाने में चोरी का मामले के उद्भेदन को लेकर शिकायत की है. मुख्यमंत्री नल-जल योजना अंतर्गत उपस्थित पानी टंकी का ऑपरेटर ने बताया कि शाम छह बजे मोटर चलाकर आठ बजे बंद कर तथा पानी टंकी में ताला जड़ कर अपने घर गया. पुनः सुबह छह बजे रोज की तरह मोटर चालु करने गया तो देखा कि गेट में ताला नहीं है, अंदर जाने पर देखा तो स्टेबलाइजर व निजी मोटर की चोरी हो गयी थी. वहीं पंप चालक ने चोरी की इस घटना की एक प्रतिलिपि पीएचईडी विभाग को भेजकर जानकारी दी है. वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




