विद्यालयों में मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा

विद्यालयों में मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा
अमदाबाद प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गयी. मां सरस्वती की पूजा को ले छात्र-छात्राओं व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. नगर पंचायत अमदाबाद के आदर्श मध्य विद्यालय व सरस्वती मंदिर, बाखरगंज, बालमुकुंद टोला सहित विभिन्न गांवों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर छात्र- छात्राओं व श्रद्धालुओं ने पूजा की. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की. प्रखंड से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जा रही है. प्रखंड में भक्तिमय का माहौल बना हुआ है. साक्षी कुमारी, आदर्श मणि समेत प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, सहायक शिक्षक छोटू कुमार, सरस्वती मंदिर में किशन कुमार, चंदन कुमार, अरुण कुमार मंडल, ऋषभ मणि पूजा में जुटे हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




