निजी जमीन पर पौधरोपण का मनरेगा से नहीं हो रहा भुगतान

Updated:
विज्ञापन
निजी जमीन पर पौधरोपण का मनरेगा से नहीं हो रहा भुगतान

निजी जमीन पर पौधरोपण का मनरेगा से नहीं हो रहा भुगतान

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के किसानों को मनरेगा योजना के तहत निजी जमीन पर पौधरोपण कराया गया था. योजना के अनुसार प्रत्येक किसान को प्रति माह 2040 रुपये भुगतान किया जाना है. ग्रामीणों के अनुसार 11 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक केवल तीन महीने की ही भुगतान किया गया है. किसानों में भारी असंतोष है. मनरेगा मजदूरों को 100 दिनों की रोजगार देने की गारंटी भी असफल हो रही है. किसान मनीष कुमार, भानु प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुभाष हेंब्रम सहित कई लाभुकों की निजी जमीन पर एक यूनिट के तहत पौधरोपण कराया गया था. किसानों ने कहा, पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल के लिए उन्हें नियमित रूप से मजदूरी की आवश्यकता होती है. भुगतान अटकने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत रोजगार सेवक सुशांत कुमार राज ने भुगतान में हो रही देरी का कारण ब्लॉक कार्यालय में डाटा ऑपरेटर की मनमानी को बताया. कहा, डाटा ऑपरेटर समय पर डेटा अपडेट नहीं कर रहा है. मजदूरी का भुगतान रुक रहा है. कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या की जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने कहा मामले की जांच करायी जायेगी. आवश्यकता होने पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. देरी के कारण किसान अब प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन