एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र
बलिया बेलौन सालमारी व्यवसाय संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर ट्रेन संख्या 15719- 20 कटिहार, सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए कहा की इस ट्रेन में पहले 13 बोगियां थी. लेकिन अब छह बोगियां हैं. इस से ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाती है. लोगों को बैठने की जगह नहीं मिलती है. उन्होंने कहा की यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा होने के कारण यहां के व्यापारियों का अधिकांश कारोबार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से होता है. ऐसे में बोगियां बढ़ाये जाने से व्यवसायों को कारोबार में सुविधा होगी. साथ ही अधिक संख्या में नौकरी पेशा लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करते हैं. बोगियां बढ़ाये जाने से रेल विभाग को राजस्व का भी लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










