विधायक ने मनिहारी नगर में दो सड़कों का किया शिलान्यास

Updated at : 04 Oct 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने मनिहारी नगर में दो सड़कों का किया शिलान्यास

विधायक ने मनिहारी नगर में दो सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद ने मनिहारी नगर में दो सड़कों का शिलान्यास किया. नगर के वार्ड 13 में हरेन्द्र सिंह के घर से गुरूकुल स्कूल के घर तक पांच लाख पचास हजार सात सौ रूपये से पीसीसी सड़क निर्माण होगा. नगर के वार्ड 14 में शेख जमील के घर से जफीर खान के घर तक 11 लाख 44 हजार 700 रूपये से सड़क निर्माण होगा. विधायक के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से सड़क निर्माण होगा. स्थानीय लोगों ने मनिहारी विधायक को धन्यवाद दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की काफी जरूरत थी. विधायक ने कहा कि विकास हुआ है. आगे भी विकास करेंगे. मौके पर नगर पार्षद लखी देवी, पूर्व उपमुख्य पार्षद सहदेव यादव, अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, अधिवक्ता मुकेश यादव, अब्दुल मन्नान, जमील अंसारी, हरेन्द्र सिंह, रजी इमाम, शोह प्रदीप चौधरी, असीमुद्दीन उर्फ पुतुल, मकदूम, हितेन्द्र सिंह, एमडी टूनटून, खादिम मंजर शफी, शोहराब आलम उर्फ शेरू आफताब आलम, शेख जमील, इसरायल मंडल, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन