विधायक ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 08 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल व बरझल्ला पंचायत के बस्तौल गांव व मुंशी लाल उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के परिसर में समारोह आयोजित कर तीन योजनाओं का शिलान्यास विधायक निशा सिंह ने किया. बस्तौल गांव में पीसीसी ढालाई सड़क, मुंशी लाल उच्च विद्यालय बस्तौल में चाहरदिवारी व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बस्तौल में साइकिल शेड का शिलान्यास किया. लागत राशि तकरीबन तीस लाख रुपये कि है, यह सभी कार्य पूर्ण होने पर छात्र छात्रा एवं ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास, भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल मंडल, राजेन्द्र मंडल, प्रभात साह राजा शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह के साथ सैकड़ों छात्र-छात्रा एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन