25 लाख की राशि से कलामंच व पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक ने किया

25 लाख की राशि से कलामंच व पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक ने किया
बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर सुजापुर में श्रीकृष्णा नाट्य कला परिषद का जिर्णोद्धार प्राक्कलित राशि दस लाख एवं मंदिर के बगल से गांव जाने वाली जर्जर सड़क कार्य 15 लाख की प्राक्कलित राशि से कार्य का शिलान्यास विधायक विजय सिंह ने किया. इस मौके पर विधायक विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास किया जा रहा है. महिलाओं एवं एससी एसटी सहित गरीब परिवार को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है. सड़क, पुल, पुलिया, आवास, राशन, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में काफी विकास कर रहा है. मौके पर सरपंच सत्येन्द्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, समाजसेवी संतोष मिश्रा, पंकज यादव, वार्ड सदस्या, जदयू पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार मंडल, भाजपा नेता मनोरंजन पाल, संतोष मंडल, दिपांकर राज, अरुण राय, देवेन्द्र मंडल, आजेश पंडित, राजेश पंडित, नेपान कुमार, देवनाथ चौधरी, सुबोद शर्मा, ज्योतिष कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




