विधायक ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के परसा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दो योजनाओं का विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया.
प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के परसा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दो योजनाओं का विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया. परसा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत फीता काट कर शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा गया कि एनडीए के सरकार में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हुआ है. आगे भी सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास किया जायेगा. शिलान्यास समारोह कि अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास के द्वारा किया गया. इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मंडल, चंद्रशेखर मंडल, परिमल मंडल, अमित सिंह, भरत सिंह, मुन्ना कुमार मंडल दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




