विधायक ने मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन

विधायक ने मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन
मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने रामेश्वर यादव मनिहारी काॅलेज में कमरा का उद्घाटन किया. विधायक के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत कमरा का निर्माण हुआ. 12 लाख 26 हजार 600 रूपये से निर्माण हुआ. काॅलेज कर्मियों, अभिभावकों व छात्रों ने मनिहारी विधायक को कमरा निर्माण के लिए धन्यवाद दिया. विधायक ने कहा कि काॅलेज में आगे भी कमरा का निर्माण किया जायेगा. आज हमें खुशी है कि काॅलेज के इस नवनिर्मित कमरा में छात्र व छात्रा पढ़ाई करेंगे. मौकै प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल, पूर्व प्राचार्य प्रो निरानंद मिश्रा, प्रो गोपाल कृष्ण यादव, प्रो विरेन्द्र सिंह, प्रो मनिराम यादव, प्रो उज्जवल सिन्हा, गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, रजी इमाम, शोहराब उर्फ शेरू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




