ट्यूशन पढ़ने कह कर गयी नाबालिक लड़की नहीं लौटी घर

ट्यूशन पढ़ने कह कर गयी नाबालिक लड़की नहीं लौटी घर
– परिजनों ने बारसोई थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया बारसोई प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के बारसोई अंतर्गत वार्ड 14 की नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी पीड़ित मां ने बारसोई थाना में दर्ज करायी है. पश्चिम बंगाल के दालकोला स्थित भुल्की बलिया मणी गांव निवासी पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है. पुलिस प्रशासन से नाबालिग बेटी के बरामदगी की गुहार लगायी है. बीते दिनों 16 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने की बात कह कर भाग-बारसोई के लिए घर से निकली. ट्यूशन का समय बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटी तो उसे ढूंढने के लिए घर वाले निकले. ट्यूशन के शिक्षक ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए आयी ही नहीं है. तब परिवार वाले काफी चिंतित हो गये और खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पश्चिम बंगाल के दालकोला स्थित भुल्की बलिया मणी गांव निवासी 23 वर्षीय मुशर्रफ अंसारी उसे अपहरण कर ले गया है. कहा कि बेटी को ढूंढने जब पश्चिम बंगाल स्थित अपहरणकर्ता के घर पर गया तो मुशर्रफ अंसारी एवं उसकी मां सकीना खातून ने गाली गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया. कहा कि तुम्हारी बेटी तुम्हें नहीं मिलेगी. उन्होंने बेटी के साथ अप्रिय घटना घटने की आशंका को लेकर चिंता व्यक्त की है. पुलिस प्रशासन से उसके सकुशल बरामदगी की मांग की है. अपहरणकर्ता पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. कहते हैं थानाध्यक्ष मामले में बारसोई थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




