ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जितने की बात कह नाबालिग से 2.10 लाख की ठगी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जितने की बात कह नाबालिग से 2.10 लाख की ठगी

ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जितने की बात कह नाबालिग से 2.10 लाख की ठगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जीत की बात कह साइबर ठग ने एक नाबालिग से 2.10 लाख रुपए ठग लिये. घटना को लेकर पीड़ित बुधवार को 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर गुरुवार को साइबर थाना पहुंचे. बीएमपी निवासी एवं स्थाई मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी पीड़ित परिवार ने साइबर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है. बीएमपी अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी का नाबालिग पुत्र ड्रीम 11 में क्रिकेट टीम बनाता था. उसके बाद उसके मोबाइल फोन आया. दूसरी ओर से कहा गया की आपने ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जीते हैं लेकिन उसे राशि को निकालने के लिए प्रोसेसिंग के तहत आठ हजार रुपए यूपीआई से ट्रांसफर कराया. इसके बाद 40-40 हजार कर तीन बार यूपीआई से ट्रांजैक्शन किया. 38 बार में 2.10 लाख रुपया साइबर अपराधियों ने ठगे इसके बाद नाबालिग साइबर अपराधियों के साथ लगातार कांटेक्ट में रहा. यहां तक की साइबर अपराधी नाबालिग से रुपए को लेकर व्हाट्सएप कॉलिंग एवं चैटिंग करते रहा. नाबालिग ने अपनी मां के खाते से साइबर अपराधियों के खाते में 2.10 लाख रुपए ठग लिया. नाबालिग ने अपने घर वालों को भी डर से किसी प्रकार का बात नहीं बताया. जब साइबर अपराधी उसे डराने धमकाने लगा और खाते में पैसा ट्रांसफर करने को कहा तब इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी. इसके पश्चात परिजनों ने 1930 ऑनलाइन में शिकायत दर्ज करायी तथा साइबर थाना पहुंचकर आवेदन दिया. कहते हैं अधिकारी ड्रीम 11 में जीत की बात कह साइबर अपराधियों ने 2.10 लाख रुपए की ठगी की है. जिसका आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वसीम फिरोज, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन