महिला से मारपीट व जानलेवा हमला मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महिला से मारपीट व जानलेवा हमला मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

कचना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में महिला के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बारसोई. कचना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में महिला के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कासिम 45 वर्ष पिता फैजुद्दीन व फैजुद्दीन 60 वर्ष पिता स्व चिहारू, दोनों निवासी प्ररामपुर, थाना कचना निवासी है. जानकारी के अनुसार प्ररामपुर गांव निवासी वाहेदा खातून ने कचना थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 26 फरवरी 2026 को घर पर मौजूद रहने के दौरान गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट व जानलेवा हमला किया. आरोपितों ने लाठी, डंडा व अन्य हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं. मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. कचना थाना कांड 12/26, 05 मार्च 2026 दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में कांड के प्राथमिक अभियुक्त कासिम व फैजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन