मुख्यमंत्री से मिलकर कटिहार के विकास के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रखी मांगें

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलकर कटिहार के विकास के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रखी मांगें

मुख्यमंत्री से मिलकर कटिहार के विकास के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रखी मांगें

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री बिहार से एक अणे मार्ग में मिलकर कटिहार आने का न्योता दिया. कटिहार के विकास के लिए चल रहे परियोजनाओं का अवलोकन व कटिहार के औद्योगिक, पर्यटकीय व आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में चर्चा की. मुख्यमंत्री ने शीघ्र कटिहार आने का आश्वासन दिया व कहा कि कटिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ग्राम कचहरी में कार्यरत तथा स्थानीय नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के नियत भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि करने का आग्रह किया. उन्होंने कटिहार सदर प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की चर्चा करते हुए परिसर में प्रखंड एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन निर्माण की मांग की. ज्ञातव्य है कि पूर्व से निर्मित आवासीय भवन जर्जर हो चुका है जो रहने के लायक नहीं है. जिससे प्रखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों को कठिनाई हो रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन