पीएम के आगमन को लेकर कदवा में बैठक

Updated at : 14 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के आगमन को लेकर कदवा में बैठक

पीएम के आगमन को लेकर कदवा में बैठक

विज्ञापन

अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में आने की अपील कदवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्णियां में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी पूरी हो गई है.भाजपाइयों द्वारा बूथ स्तर तक बैठक करके लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पूर्णियां पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. कदवा के कुम्हड़ी, सोनैली, चांदपुर, परभेली, पहलागढ़, असियानी, महम्मदपुर, गोपीनगर आदि जगहों से भारी संख्या में कल सुबह प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोग रवाना होंगे. प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने के लिए क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह का माहौल व्याप्त है. तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को चांदपुर मंडल में एक बैठक का आयोजन किया. डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर,मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश साह,अग्रमोहन शर्मा,चमरू भगत,सदानंद दास,रविकांत साह सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन