ePaper

कार्ययोजना तैयार कर सूचकांक संबंधी लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें: डीएम

Updated at : 24 Aug 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रक्षेत्रों के सभी सूचकांक की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कटिहार. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शनिवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में नीति आयोग की ओर से संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रक्षेत्रों के सभी सूचकांक की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. उल्लेखनीय है कि नीति आयोग के आकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत भारत में 500 आकांक्षी प्रखंड का चयन किया गया है. जिसके तहत कटिहार जिले के तीन प्रखंड क्रमशः कुरसेला, मनिहारी एवं बलरामपुर को चुना गया है. 500 आकांक्षी प्रखंडों में से कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड को देश के पूर्वी क्षेत्रों में आकांक्षी प्रखंड के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर जिला का नाम रौशन किया है. जिसको लेकर डीएम ने कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दिया. साथ ही सभी सूचकांक की प्रगति का रिपोर्ट को क्रमवार तरीकों से विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए अद्यतन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की गयी. बैठक में खास कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनसी चेक-अप, परिवार नियोजन, टीकाकरण, रक्क्तचाप जांच, मधुमेह जांच, यक्ष्मा जांच एवं ओपीडी मेडिसिन वितरण का काउंटर लगा कर साप्ताहिक रिपोर्ट की विश्लेषण करते हुए कार्य में तेजी लाने की निर्देश दिया गया एवं पंचायतवार कार्य योजना बना कर कार्य करने पर जोर दिया गया. डीएम ने पोषण से संबंधित संकेतकों में सुधार लाने के लिए आईसीडीएस द्वारा माह जुलाई व अगस्त के प्रगति रिपोर्ट के आधार पर एसएएम, एमएएम कुपोषित बच्चों को पोष्टिक आहार (अनुपूरक पोष्टिक आहार), मिलेट रेसिपी, पोषण वाटिका, समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त कृषि, शिक्षा, जीविका एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि संपूर्णता अभियान के तहत प्रत्येक दिन का कार्य योजना तैयार कर रोस्टर के अनुरूप गतिविधि का संचालन करें एवं निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें. संबंधित सूचकांक में अगले बचे हुए दिनों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया.

संपूर्णता अभियान अभियान में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग का सूचकांक यथा प्रथम तिमाही में सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच एवं 09 से 11 माह के सभी बच्चों का टीकाकरण, आईसीडीएस के सूचकांक यथा सभी गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण की उपलब्धता, कृषि विभाग के सूचकांक सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण एवं शिक्षा विभाग का सूचकांक सभी माध्यमिक विद्यालय में बिजली की सुविधा व सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक आदि उपलब्ध कराने से संबंधित सूचकांक के उपलब्धि एवं प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कुल छः सूचकांकों के प्रगति को लेकर 30 सितंबर 2024 तक की अवधि में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को लेकर निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन