जन औषधि केंद्र में कम कीमतों पर मिल रहीं दवाई, सीएस

जन औषधि केंद्र में कम कीमतों पर मिल रहीं दवाई, सीएस
कटिहार प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को पूरे देश के साथ कटिहार में भी बड़े ही उत्साह के साथ जन औषधि दिवस मना. सदर अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ आशा सारण, मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो तथा केंद्र के संचालक सच्चिदानंद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर का आयोजन किया गया. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्र खोलने का एकमात्र उद्देश्य बताया कि हर गरीब तबके को कम कीमतों पर बेहतर दवाई मिल सके. इसलिए इस केंद्र का संचालन किया गया है. कोई भी तबका पैसे के लिए दवाई के लिए मोहताज न हो. हर जगह जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि हर तबका बीमार पड़ता है. कई ऐसे लोग भी हैं जो पैसे के अभाव में दवाई नहीं खरीद पाते हैं. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर जन औषधि केंद्र खोला है. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने आमजनों से औषधि केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा की जो दवाई सदर अस्पताल में मौजूद नहीं है. ऐसी स्थिति में मरीज कम कीमतों पर जन औषधि केंद्र से दवाई की खरीदारी कर सकते हैं. जन औषधि केंद्र के संचालनकर्ता सच्चितानंद महतो ने कहा कि जन औषधि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है. योजना का लाभ हर कोई ले सकता है. 70 से 80 प्रतिशत तक बाजार से कम मूल्य पर इस केंद्र में दवाई की उपलब्धता होती है. प्रभारी एसीएमओ डॉ जेपी सिंह, प्रभारी डीपीएम डॉ किसलय कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर कृष्णा कुमारी, अस्पताल मैनेजर चंदन कुमार सिंह, राकेश रंजन, सुब्रतो सिन्हा के अलावा सदर अस्पताल के कई चिकित्सक और कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




