जनसमस्याओं की बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर, निदान हो नहीं तो होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
जनसमस्याओं की बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर, निदान हो नहीं तो होगा आंदोलन

जनसमस्याओं की बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर, निदान हो नहीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार के प्रांगण में राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि कई तरह की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. बैठक में अंचल कार्यालय में परिमार्जन, मोटेशन, दाखिल खारिज जैसे फाइल लंबित हैं. जिसका अविलंब निष्पादन करने, काढ़ागोला रोड स्टेशन अंतर्गत सीमांचल ट्रेन का ठहराव सहित रेलवे अंतर्गत खटारा रोड को पक्कीकरण करने, जलजमाव निकासी, रेफरल अस्पताल में एमबीबीएस डॉ की नियुक्ति किया जाय. गंगा घाट का सौंदर्यीकरण एवं शवदाह गृह का निर्माण किया जाय सहित बरारी को अनुमंडल का दर्जा दिया जाय. लगातार आंदोलन के बावजूद भी समस्या विकराल होते जा रहा है. 25 जून को धरना प्रदर्शन कर कराने का ठोस निर्णय लिया गया. बैठक में राज किशोर यादव, शिवपूजन पासवान, राकेश मोदी, राजकुमार पंडित, दीपक चौधरी, जय प्रकाश रजक आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन