मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे

Published at :28 Feb 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे

विज्ञापन

– 86वीं बैठक में रेल यात्री सुविधा व ट्रेन सेवा के विस्तार पर हुई चर्चा कटिहार मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की 86वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार को मंडल रोड रेलवे के कार्यालय में आयोजित की गयी. मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया और रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की. मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का गठन यात्रियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं पर विचार-विमर्श करने तथा रेलवे की सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्द्देश्य से किया है. यात्री सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार, नये स्टेशनों के खोलने के प्रस्ताव, समय सारिणी में आवश्यक संशोधन, रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में वृद्धि को लेकर विचार विमर्श किया गया. राजस्व में वृद्धि से लेकर यात्री सुविधाओं को भी बनाया बेहतर डीआरएम ने कहा, कटिहार रेल मंडल ने न केवल राजस्व में वृद्धि की है, बल्कि यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाया है. विशेष टिकट जांच अभियान बिना टिकट यात्रा को रोकने और यात्रियों को वैध टिकट खरीदने के लिए व्यापक टिकट जांच अभियान चलाये गये. राजस्व में वृद्धि हुई. कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पीओएस मशीनें स्थापित कर दी गई हैं. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला है. सुगम्य भारत अभियान दिव्यांगजनी के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं. जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम हो सके. सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने कटिहार रेल मंडल की आर्थिक प्रगति, यात्री सुविधाओं में किए गए सुधारों और अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया. नई ट्रेन सेवाएं विस्तार करने पर हुई चर्चा बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए और मांगे रखी, जिनमें शामिल दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं कटिहार जंक्शन पर गाड़ी पार्किंग एवं शौचालय की व्यवस्था. अनाधिकृत यात्रियों पर रोक दिव्यांग बोगी में अनाधिकृत यात्रियों की प्रविष्टि पर सख्ती से रोक लगाने की मांग, नई ट्रेन सेवाएँ एवं विस्तार कटिहार से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने, कटिहार-हावडा एक्सप्रेस को तीन साप्ताहिक करने और इसे जोगबनी तक विस्तारित करने की मांग की. स्टेशन विकास एवं सौंदर्यीकरण कटिहार जंक्शन के प्लेटफार्मों का विस्तार, मनिहारी स्टेशन का सौंदर्यीकरण, फारबिसगंज स्टेशन पर कोच इंडिकेटर बोर्ड की स्थापना, स्टेशन का नाम परिवर्तन सिमराहा स्टेशन का नाम बदलकर ””रेणु ग्राम सिमराहा करने का सुझाव दिया. यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनें जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर यात्रियों की आरी भीड़ को देखते हुए नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग रखी. बैठक के दौरान मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों के बीच सीक्रेट वैलेट के द्वारा मदन लाल मंडल को जॉनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य चुना. रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के विमल कुमार मौनत्री, बीआर राखेचा, अजय कुमार सिंघानिया, अतनु बंध लाहेरी, पुरुषोतम कुमार रजक, तपन कुमार चक्रवती, शिव शंकर रमानी, नैयर मसूद खान, राकेश नंदी मदन लाल मंडल, राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन