विकास शिविर में कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निपटारा

Updated at : 21 May 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर में कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निपटारा

विकास शिविर में कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निपटारा

विज्ञापन

कोढ़ा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कोढ़ा प्रखंड के खेरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या 13, रैदास नगर में बुधवार को एक दिवसीय विशेष विकास शिविर का आयोजन किया. शिविर में आमलोगों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन कार्ड), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विद्यालय नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम जैसी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. श्ग्रिविर में मीणों की शिकायतें सुनी गयी और उसका त्वरित समाधान किया. खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराव अली, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमनीकांत सूरज, पीआरएस आशुतोष रंजन, आयुष्मान कार्ड कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार, रितु कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, आवास सहायक अजित कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन