मनिहारी घाट पर गंगा दशहरा पर स्नान को पहुंचे श्रद्धालु

मनिहारी घाट पर गंगा दशहरा पर स्नान को पहुंचे श्रद्धालु
मनिहारी मनिहारी गंगा घाट पर सोमवार को गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे. इस वर्ष दो दिन गंगा दशहरा है. मंगलवार को भी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे. श्रद्धालु ट्रेन और निजी वाहन से मनिहारी स्नान के लिए पहुंचे थे. गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर फल दान, वस्त्र दान किया. गंगा दशहरा में गंगा स्नान और दान का अपना महत्व है. मनिहारी घाट पर सुरक्षा के कडे बंदोबस्त थे. कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा व नेपाल से श्रद्धालु पहुंचे थे. गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के आगमन से माहौल भक्तिमय बना हुआ था. मनिहारी गंगा घाट से मिट्टी लोग अपने साथ पूजा अर्चना के लिए ले गये. गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी. गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. सोमवार को श्रद्धालु की भीड़ कम रही. घाट पर लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी श्रद्धालु स्नान के लिए आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










