दोस्ती तोड़ने पर युवक ने महिला मित्र पर चलायी गोली, युवती बाल-बाल बची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 11:05 PM

विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया पोल फैक्ट्री हनुमान मंदिर के निकट एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश आरोपित ने बुद्धू चौक ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी एक युवती पर गोली चला दी. गोली युवती की कनपटी को छूते हुए दीवार से टकरा गयी. इसके बाद आरोपित युवक बाइक से भाग गये. इधर, युवती भी अपनी जान बचाने के लिए उक्त वार्ड के वार्ड पार्षद के घर शरण ली. वार्ड पार्षद ने घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी. पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने घटना को अंजाम दिया.

आरोपित युवक उसका दोस्त था, उसने दोस्ती तोड़ी, तो युवक ने धमकी देने को लेकर चलायी गोली

दिनदहाड़े गोली कांड जैसी घटना को लेकर मोहल्ले वासियों में भय का माहौल है. इधर, घटना के बाद एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इसमें बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पीड़िता ने बताया कि रोहित सिंह से उसकी दोस्ती थी. लेकिन इन दिनों वह उसे दोस्ती खत्म कर ली. इस वजह से वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था. संभवत उसने ही अपने चेहरे पर नकाब डालकर उसे डराने की मंशा से गोली चलायी हो.

कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज का आकलन कर आरोपित युवक को चिह्नित कर लिया है. युवती के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

पंकज प्रताप, सहायक थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन