केवटिया नदी पार करने के दौरान डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत के केवटिया संथाली गांव के 32 वर्षीय युवक की केवटिया नदी पार करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी.
प्राणपुर. थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत के केवटिया संथाली गांव के 32 वर्षीय युवक की केवटिया नदी पार करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी, जिससे गांव में सन्नाटा पसरा है. मौके पर पहुंची विधायक निशा सिंह से लोगों ने मुआवजा की मांग की. थानाध्यक्ष शव पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी बाबू लाल मरांडी 32 वर्ष पिता साहेब मरांडी, थाना प्राणपुर निवासी केवटिया नदी पार करने के क्रम पानी में डूबने से मौत हो गयी है, जिससे यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. घटना मालूम होते ही विधायक निशा सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांतवना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




