अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की पहचान बढ़ायेगा, एफएचए 2026 में मखाना

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की पहचान बढ़ायेगा, एफएचए 2026 में मखाना
कोढ़ा कटिहार के प्रसिद्ध मखाना उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मोसो फूड्स) का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर के लिए रवाना हो गया है. यह प्रतिनिधिमंडल 21 से 24 अप्रैल तक सिंगापुर एक्सपो में आयोजित विश्वस्तरीय प्रदर्शनी फूड एंड होटल एशिया (एफएचए) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा. भारत सरकार के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कंपनी को मखाना श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक एवं निदेशक गुलफराज व निदेशक विकाश गुप्ता शामिल हैं. जो अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों, निवेशकों और खाद्य विशेषज्ञों के समक्ष कटिहार के मखाने की गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रिया को प्रस्तुत करेंगे. प्रदर्शनी में कंपनी द्वारा आठ फ्लेवर में रोस्टेड मखाना, मखाना खीर प्रीमिक्स, मखाना पाउडर और प्रीमियम क्वालिटी के विभिन्न आकार के मखाने प्रदर्शित किए जायेंगे. साथ ही व्हाइट लेबलिंग के जरिए वैश्विक ब्रांड्स के लिए उत्पादन पर भी चर्चा होगी. संस्थापक गुलफराज ने कहा कि यह मंच बिहार के मखाने को वैश्विक पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर है. इससे न केवल निर्यात को बढ़ावा मिलेगा,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




