रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से कई स्टेशनों पर चोरी के आरोपित गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से कई स्टेशनों पर चोरी के आरोपित गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से कई स्टेशनों पर चोरी के आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार कटिहार रेल मंडल सहित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे के अन्य रेल मंडल में आरपीएफ ने ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाकर चोरी के मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. कटिहार आरपीएफ (पूर्व) के जवानों ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से लगभग 15,000 रुपये मूल्य का एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. रंगिया सीपीडीएस की एक टीम ने ट्रेन संख्या 15930 डाउन में सवार एक व्यक्ति को यात्री के सामान की चोरी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से लगभग 40,000 रुपये मूल्य का एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. सीपीडीएस गुवाहाटी के आरपीएफ कर्मियों ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया. टीम ने उसके कब्जे से लगभग 15,000 रुपये मूल्य का एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया. बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को लगभग 10,000 रुपये मूल्य के एक चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया. ये सफल अभियान रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को उजागर करते हैं, जो यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए कार्यरत हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है और यात्रियों से अपील करती है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे अधिकारियों को दें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन