फंदे से लटका मिला युवक का शव, मनसाही पुलिस ने किया बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव, मनसाही पुलिस ने किया बरामद

फंदे से लटका मिला युवक का शव, मनसाही पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत की वार्ड-10 में एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. शव मिलने के बाद पंचायत में सनसनी का माहौल बन गया. मृतक युवक जीवछ कुमार मंडल 21 वर्ष पिता स्व फागु मंडल ने बीते देर रात्रि को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मामला खुलासा तब हुआ जब गोतिया के लोग नाश्ता खाने बुलाने उसके घर पहुंचे. देखा युवक फांसी लगे हुए फंदे से लटक रहा है. जमीन से महज पांच फीट की दूरी पर ही लटक रहा था. मुंह व पैर के अंगूठे से खून बह रहा था. बता दें कि उनके परिवार में जीवछ कुमार मंडल इकलौता था. ना कोई भाई ना कोई बहन थी ना ही मां-बाप हैं. सूचना पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने मनसाही पुलिस को दी. मनसाही पुलिस घटनास्थल पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद एवं एसआई आशीष कुमार, एसआई राजेश कुमार घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गयी. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त हत्या की आशंका जताई. उनके गोतिया में राना मंडल के पुत्र गौतम कुमार मंडल का विवाह था. जिसकी भोज एवं सभी तैयारी पूर्ण रूप से कर ली गई थी. रविवार की देर शाम को ग्राम बेलवा थाना मुफस्सिल कटिहार के लिए बाराती रवाना होता. पर यह घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद मनसाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि आत्महत्या प्रतीत होता है. मृतक के चाचा प्रमोद मंडल ने मनसाही थाना में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन