मखाना फोड़ी मजदूर की बच्ची की सड़क दुघर्टना में मौत

Updated:
विज्ञापन
मखाना फोड़ी मजदूर की बच्ची की सड़क दुघर्टना में मौत

मखाना फोड़ी मजदूर की बच्ची की सड़क दुघर्टना में मौत

विज्ञापन

-आक्रोशितों ने चालक को पीटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन बरारी नगर पंचायत के बरारी हाट सिवाना रोड में मखाना फोड़ी के कार्य कर रहे मजदूर की चार वर्षीय पुत्री प्रिति कुमारी पिता चंदन सहनी दरभंगा निवासी पिकअप की चपेट में आ गयी. जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गयी. बच्ची की मौत से आक्रोशित मखाना फोड़ी कर रहे लोगों ने चालक पर हमला बोल दिया. उसकी जमकर पिटाई की. बरारी थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार को घटना की जानकारी मिलते हीं घटना स्थल पर दलबल पहुंचे. बच्ची की स्थिति का जायजा लिया. चालक को मारपीट कर रहे लोगों से घायल चालक को बचाकर सीएचसी बरारी पहुंचाया. चालक को सिर में चोटे लगने से सिर फट गया था. परिजन बच्ची से लिपटकर रोते बिलखते रहे. बरारी सिवाना रोड एवं भगवती मंदिर के सामने सड़क जाम कर मुआवजे को लेकर हंगामा करते रहे. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण ने काफी समझाया. लेकिन पीड़ित परिवार मानने को तैयार नहीं थे. थानाध्यक्ष की सूझबूझ से शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया. पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया. जाम को समाप्त कराया गया. मखाना फोड़ी मजदूर का काम करने वाले सभी दरभंगा के रहने वाले है. जो मजदूरी करने बरारी नगर पंचायत में काम कर रहे है. गाड़ी चालक मंगल पिता स्व मुसन, झलारी, थाना रूपौली जिला पूर्णिया वार्ड- 4 का उपचार करा थाने ले गयी. मुख्य पार्षद बबीता यादव ने मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से सहायता अनुदान देने की प्रशासन से अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन