महिला संवाद: दूसरे दिन 16 प्रखंड के 36 गांव के कार्यक्रम ने 7676 महिलाओं की रही भागीदारी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद: दूसरे दिन 16 प्रखंड के 36 गांव के कार्यक्रम ने 7676 महिलाओं की रही भागीदारी

महिला संवाद: दूसरे दिन 16 प्रखंड के 36 गांव के कार्यक्रम ने 7676 महिलाओं की रही भागीदारी

विज्ञापन

कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों के 36 ग्राम संगठनों में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इन सभी छत्तीस गांव के ग्राम संगठनों में कुल 7696 महिलाओं ने भाग ली. प्रत्येक कार्यक्रम में बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में लघु फ़िल्म दिखाया गया. साथ ही कुछ स्थानीय लाभान्वित महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया और आगे अपने समाज की उन्नति के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन करने और नयी योजना लाने को लेकर चर्चाएं की गयी. कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से उठाये गये मांगों को लिपिबद्ध कर स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराया जायेगा. ताकि उनका समाधान हो जाय. जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि महिला संवाद कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रोस्टर एवं समय-सारणी के अनुसार शुरू किया गया है. जिसमें जीविका की टीमों ने सतत सहभागिता निभायी है. सभी जीविका कर्मियों ने पूर्व तैयारी गतिविधियों, समिति गठन, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और प्रलेखन कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया. महिला संवाद कार्यक्रम, राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है, जो लाखों महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. प्रत्येक दिन छत्तीस गावों में यह महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन के लिए प्रचार वाहन लगकत किया गया है, प्रत्येक कार्यक्रम में 200-250 महिलाओं को भाग लेने के लिए जीविका द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन