महिला कांग्रेस ने मनाया 41वां स्थापना शक्ति संकल्प दिवस

Updated at : 15 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने मनाया 41वां स्थापना शक्ति संकल्प दिवस

महिला कांग्रेस ने मनाया 41वां स्थापना शक्ति संकल्प दिवस

विज्ञापन

कटिहार शहर के बरबन्ना मुहल्ले में सोमवार को महिला कांग्रेस की ओर से 41वां स्थापना शक्ति संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. शुरुआत केक काटने और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने से हुआ. पूरे माहौल में उत्सव जैसा जोश देखा गया. सामाजिक सरोकार को भी जोड़ा गया. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया. महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन की रीढ़ है, और इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पार्टी को नई दिशा देती है. अम्रपाली यादव ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है, और आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाएगी. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई . मौके पर जीवा प्रवीण, खुशी कुमारी, भारती रानी, मुस्कान, खुशबू कुमारी, तोहफा खातून, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, अजमेरी खातून, सबिया, नूरजहां, काजल कुमारी, शबनम प्रवीन,चांदनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन