नवमी को होगा महाप्रसाद का वितरण

नवमी को होगा महाप्रसाद का वितरण
कुरसेला जय माता दी भंडारा समिति ट्रस्ट की ओर से बुधवार को अयोध्यागंज बाजार के सार्वजनिक वैष्णो देवी दुर्गामंदिर के पीछे महाभंडारा होगा. भंडारा महाप्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा में वाटरप्रुफ बड़ा पंडाल बनाया गया है. भंडारा समिति ट्रस्ट के संयोजक ने बताया कि भंडारा महाप्रसाद में पुड़ी, सब्जी, बुनियां, शुद्ध पेयजल, सरबत, खिचड़ी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जायेगा. भंडारा प्रसाद प्राप्त करने के लिये पंडाल में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के अलग पंक्ति वद्व कतार लगाने की व्यवस्था की गयी है. जय माता दी भंडारा समिति ट्रस्ट का यह आयोजन वर्ष 2012 से निरंतर नवमी तिथि पर किया जाता रहा है. नवमी तिथि पर भंडारा महाप्रसाद वितरण का कार्य बुधवार की सुबह 8.30 बजे कन्या पूजन के उपरांत जय माता दी भंडारा समिति के सदस्यों के दीप प्रज्वलित से सामुहिक उद्घाटन से प्रारम्भ होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




