महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन 24 से 36 घंटे तक प्रतिदिन चल रही लेट, यात्री हो रहे परेशान

Published at :27 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन 24 से 36 घंटे तक प्रतिदिन चल रही लेट, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार रेल मंडल अंतर्गत ट्रेन नंबर 15483 महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन आज की ट्रेन कल, कल की परसों परिचालित होने से यात्रियों को यह ट्रेन की लेट लतीफी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली से आने के क्रम में ट्रेनों के लेट परिचालन के कारण रेल प्रशासन ने अलीपुरद्वार से ट्रेन को प्रतिदिन रीशेड्यूल किया जा रहा है. बुधवार को ट्रेन नंबर 15483 महानंदा एक्सप्रेस सुबह 10:30 बजे अलीपुर द्वार की जगह 13 घंटा 15 मिनट रिशेड्यूल करते हुए रात्रि 23:45 में अलीपुरद्वार स्टेशन से खुली. जिस कारण यह ट्रेन कटिहार बुधवार की संध्या 8:10 में आने की जगह गुरुवार की सुबह 8:30 पर कटिहार पहुंची. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने की दिशा में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज की जगह भाया लखनऊ, मुरादाबाद होकर 27 फरवरी तक परिचालित किया जा रहा है. जबकि राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित रूट से ही परिचालित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन