लामडिंग-बदरपुर रेल कनेक्टिविटी भूस्खलन से टूटा, कुछ ट्रेनें की गईं रद्द तो कुछ रहीं आंशिक रद्द

लामडिंग-बदरपुर रेल कनेक्टिविटी भूस्खलन से टूटा, कुछ ट्रेनें की गईं रद्द तो कुछ रहीं आंशिक रद्द
कटिहार एनएफ रेलवे के लामडिंग- बदरपुर हिल सेक्शन में भूस्खलन की घटना के कारण रेल सेवाओं में व्यवधान उत्पन्न हुई है. इस स्थिति से निपटने व रेल यातायात को शीघ्र बहाल करने के लिए रेलवे और राज्य प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. स्थिति की समीक्षा व तत्काल समाधान तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलायी गयी. जिसमें एनएफ रेलवे, राज्य सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. यात्रियों और रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन परिचालन को बंद करना पड़ा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मलबा को हटाने और जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल करने के लिए घटनास्थल पर बड़ी मशीनरी, उपकरण व मानवशक्ति तैनात कर चौबीसों घंटे काम कर रहा है. निरंतर संयुक्त निगरानी और समन्वित प्रयास जारी हैं और उम्मीद है कि जैसे ही रेल पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो जायेगी, ट्रेन सेवाएं पुनः सामान्य हो जायेगी. जब तक सेवाएं बहाल नहीं हो जाती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द एवं आंशिक रद्द करने का निर्णय लिया गया है. 25 जून को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15616 सिलचर- गुवाहाटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15888/15887 गुवाहाटी- बदरपुर- गुवाहाटी टूरिस्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22450 नई दिल्ली- गुवाहाटी पीएसके एक्सप्रेस. 27 जून को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12503 एसएमवीटी बेंगलुरु- अगरतला हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. जबकि आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेनों में 25 जून को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 13176 सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस लामडिंग से खुलेगी और सिलचर एवं लामडिंग के बीच आंशिक रद्द रहेगी. 25 जून को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12502 अगरतला-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से खुलेगी और अगरतला एवं गुवाहाटी के बीच आंशिक रद्द रहेगी. रेल प्रशासन यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है. यह आश्वस्त करता है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रेल परिचालन को शीघ्र बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




