नौकरी छोड़ शुरू की फूल व सब्जी की खेती, अच्छी आमदनी कर रहे

Published at :01 Mar 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी छोड़ शुरू की फूल व सब्जी की खेती, अच्छी आमदनी कर रहे

नौकरी छोड़ शुरू की फूल व सब्जी की खेती, अच्छी आमदनी कर रहे

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के मधाइपुर पंचायत स्थित बनियाटोली निवासी सुब्हान अली ने घर की छत पर हम और हमारा गार्डेन योजना चला कर फूल और सब्जी की खेती कर अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं. इससे प्रेरणा लेकर क्षेत्र के दर्जनों घर के छत में इस तरह के गार्डेन तैयार हो गया है. उन्होंने बताया की वह दिल्ली के मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने के दौरान समाज के लिए कुछ करने का विचार मन में आया. बढ़ती आबादी के कारण सब्जी और फूल की खेती दिनों दिन कम हो रहा है. घर का बेकार पड़ा छत में कुछ करने का इरादा लेकर हम और हमारा गार्डेन का योजना बनाने के बाद बेकार पड़े प्लास्टिक का डब्बा, थैला में मिट्टी भर कर सब्जी और फूल की खेती शुरू करने के एक साल में ही अच्छा परिणाम मिलने पर इस का विस्तार करते हुए मुस्कान नर्सरी के माध्यम से पौधा तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं. सुबह शाम लोग समय गपशप में गुजार देते हैं. एक घंटा छत का गार्डेन में मेहनत कर देने से स्वास्थ्य भी ठिक रहेगा. यहां आर्गेनिक तरीके से खेती की जा रही है. आर्गेनिक खाद घर के अगल बगल से खरपतवार एकत्रित कर बनाया जाता है. लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से घर के छत में इस तरह का आर्गेनिक खेती शुरू किया है. परिणाम भी अच्छा मिल रहा है. आज छत फूल और सब्जी से लहलहा रहा है. वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल कर खेती की बारीकियों को बताया जा रहा है. लोग दुर दराज से आए कर इस तरह के खेती की जानकारी ले रहे हैं,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन