ढिबरा बाजार से लौटने के क्रम में नेता प्रतिपक्ष पहुंचे कुरसेला

ढिबरा बाजार से लौटने के क्रम में नेता प्रतिपक्ष पहुंचे कुरसेला
कुरसेला नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बड़हरा कोठी के ढिबरा बाजार से लौटने के क्रम में कुरसेला स्थित अनिल यादव के पुत्री के शादी पर वर वधु को आशीष देने पहुंचे. उन्होंने वधु निधि व अमित से मिल कर शुभकामना दिया. उनके साथ सांसद संजय यादव, राजद नेत्री बेबी कुमारी, मिथुन कुमार यादव आदि राजद कार्यकर्ता उपस्थिति थे. नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर लोगों के भीड़ से गहमा गहमी बनी रही. जानकारी में बताया गया कि पूर्व उप मुख्य मंत्री श्री यादव ने ढिबरा बाजार में मृतकों के परिवारों से मिल कर घटना पर संवेदना जताते हुए निजी कोष से सहायता राशि प्रदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




