रमजान महीने कीआखिरी जुम्मे की नमाज आज, तैयारी पूरी

रमजान महीने कीआखिरी जुम्मे की नमाज आज, तैयारी पूरी
कटिहार रमजान महीने में आखिरी जुम्मे की नमाज कई वर्षों बाद दो बार अदा करने की संभावना जताई जा रही है. इस शुक्रवार रमजान के पाक महीने में आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी. इसको लेकर कटिहार के बड़ी मस्जिद में तैयारी शुरू हो गयी है. यदि चांद 29 दिनो का हुआ तो शुक्रवार को यह आखिरी जुम्मे की नमाज अदा होगी. यदि चांद 30 दिन का रहा तो अगले शुक्रवार को जुम्मे की आखिरी नमाज अदा की जायेगी. हालांकि दोनों दिनो के लिए अंजुमन इस्लामिया जमा मस्जिद मंगल बाजार में तैयारी चल रही है. जामा मस्जिद कमेटी के सचिव अतिकुर जमा उर्फ चांद ने बताया कि इस बार दो बार अलविदा की नमाज हो सकती है. क्योंकि चांद अगर 29 का हुआ तो यह नमाज सिर्फ 13 मार्च को होगी. अगर 30 का चांद हुआ तो 20 मार्च को फिर से अलविदा की नमाज अदा की जायेगी. इन दोनों दिनों के लिए नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




