जनता दरबार में सुलझे भूमि विवाद, गले मिलकर लौटे पक्षकार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय बारसोई में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गयी.
विज्ञापन
सात में से चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, पंचायत प्रतिनिधियों की पहल से बनी सहमति
बारसोई. अंचल कार्यालय बारसोई में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गयी. जनता दरबार में कुल सात प्रतिवेदन प्राप्त हुए. जिनमें से चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया. अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह ने बताया कि सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे और लंबे समय से वादी-प्रतिवादी इसको लेकर परेशान थे. उन्होंने बताया कि कचना थाना क्षेत्र के दो तथा बारसोई थाना क्षेत्र के दो मामलों का समाधान आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर कराया गया. प्रशासनिक पहल एवं समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी विवाद भुलाकर गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी. राजी-खुशी अपने घर लौटे. अंचल पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी एवं स्वयं उनके द्वारा कचना क्षेत्र में संबंधित पक्षों के घर जाकर पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिया गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया गया. जनता दरबार में प्रशासन की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










