जमीन कारोबारी सोनू झा ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

Updated at : 29 Sep 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन कारोबारी सोनू झा ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

जमीन कारोबारी सोनू झा ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

विज्ञापन

– परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप दो दिन पूर्व हुए जमीन कारोबारी अमरेश चौधरी हत्याकांड में भी था प्राथमिक अभियुक्त कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के टीवीटावर मोहल्ला स्थित अपने घर में सोमवार की सुबह जमीन कारोबारी सोनू झा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी. सोनू की बेटी की तबीयत बिगड़ गयी थी. सोनू की पत्नी पुत्र के साथ बेटी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गयी थी. सोनू का साला उसके साथ घर में था. इसी बीच उसका साला कुछ देर के लिए उपरी मंजिल स्थित अपने कमरे में गया. इसी बीच सोनू ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. जब सोनू का साला नीचे आया तो जीजा को फंदे से लटकता देख हतप्रभ रह गया. वह दौड़ कर जीजा को सहारा देना चाहा लेकिन तबतक काफी देर हो चकी थी. जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी, पुत्र, पुत्री के साथ घर पहुंचे. जहां सोनू को मृत देख चीख पुकार मच गयी. पूरा माहौल गमगीन हो गया. आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गये. सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गये. विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल आदि भी पहुंचे. सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच में जुट गये. परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप सोनू झा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही उसके सभी परिजन एवं अन्य रिश्तेदार घर पहुंचने लगे. परिजनों ने कहा कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण सोनू ने आत्महत्या कर ली है. शहर में जब भी कोई वारदात होता तो सोनू के घर पुलिस की छापेमारी होती रहती थी. इसी कारण से सोनू ने आत्महत्या की है. अमरजीत चौधरी हत्याकांड में प्राथमिकी अभियुक्त था सोनू सोनू झा का आपराधिक इतिहास रहा है. एक दशक पूर्व भरत भूषण पासवान हत्याकांड से लेकर बीते दो दिन पूर्व हुए अमरजीत चौधरी उर्फ अमरेश हत्याकांड में सोनू झा प्राथमिकी अभियुक्त था. इसके अतिरिक्त इसके विरुद्ध कई हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, जमीनी विवाद में मारपीट जैसे अन्य कई जघन्य मामलों में आरोप पत्रित है. सोनू की मां शिक्षिका तो भाई बैंक व चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं मृतक सोनू अच्छे परिवार से ताल्लुकत रखता था. उसकी मां हरिशंकर नायक स्कूल में शिक्षिका थी जबकि सोनू के दो भाई एक बैंक में तथा दूसरा चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उस घर में सोनू ही एक हिस्ट्री सीटर निकला. जिसके ऊपर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. कटिहार से लेकर अररिया तक फैला है जमीन का कारोबार सोनू की बात की जाए तो जमीन कारोबार के नाम से विवादित जमीन को खरीदकर उसकी बिक्री करता था. यूं कहे की सोनू की गिनती भू माफिया में होने लगी. कटिहार से लेकर पूर्णिया एवं अररिया में कई प्लॉट की खरीद की है. इन प्लॉट में कुछ जमीन तो सही है लेकिन अधिकांश विवादित ही हैं. विवादित भूमि पर जबरन काबिज करने के मामले को लेकर नगर सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना में भी कई मामले दर्ज हैं. बीते कुछ साल की बात की जाए तो सोनू हैंड ऑफ माउथ था. लेकिन अभी की बात की जाए तो सोनू करोड़ों में है. कहते हैं थानाध्यक्ष मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद ही परिजन आगे की कार्रवाई करायेंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. आनंद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन