सदर अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव, आधे चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा अस्पताल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव, आधे चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा अस्पताल

सदर अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव, आधे चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहा अस्पताल

विज्ञापन

– कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गरीब मरीजों का नहीं हो रहा इलाज राणा सिंह, कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य व्यवस्था आधे डॉक्टरों की बदौलत ही चल रही है. सदर अस्पताल, एसएनसीयू तथा आईसीयू में कुल 70 डॉक्टरों के पद स्वीकृत है. लेकिन आज तक इन सभी स्वीकृत पदों को पूरा भरा नहीं जा सका है. वर्तमान समय की बात करें तो इन 70 स्वीकृत पदों में मात्र 38 पदों पर ही डॉक्टर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं. जबकि इसमें 32 पद रिक्त पड़े हुए हैं. ऐसे में इस स्थिति में सदर अस्पताल में डॉक्टर की रोस्टर ड्यूटी भी बढ़ी हुई है. इस कारण जितना लाभ मरीजों को सदर अस्पताल में मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है. जितने डॉक्टर के पद है उसमें से आधे पद पर डॉक्टर की नियुक्ति ही नहीं है. जिस कारण से स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवा जो रोजाना मिलनी चाहिए. वह मरीज को नहीं मिल पाती है. सदर अस्पताल में जनरल मेडिकल ऑफिसर के 20 स्वीकृत पद है. जिसमें 12 पद पर जनरल मेडिकल ऑफिसर प्रतिनियुक्त है. जिसमें डॉ सोरेंद्रजीत सरकार, डॉ अमर कुमार देव, डॉ शंभू चौधरी, डॉ ममता कुमारी, दो तरन्नुम हिना, डॉ सुशांत कुमार, डॉ पूजा प्रीति, डॉ शालिग्राम मंडल, डॉ आशा कुमारी, डॉ मंतशा, डॉ दीपक कुमार, डॉ सुनीता कुमारी अपनी सेवा दे रहे है. जबकि आठ पद खाली पड़े हुए है. गाइनेकोलॉजिस्ट की बात करें तो सदर अस्पताल में छह गाइनेकोलॉजिस्ट की पद स्वीकृत है. जिसमे दो पद पर डॉ अभिरुचि मनु, डॉ रश्मि वीर पदेन हैं. जबकि चार पद खाली पड़े हुए हैं. जनरल सर्जन के तीन पद स्वीकृत है. वर्तमान में अभी तीनों पद पर डॉक्टर पदस्थापित है. जिसमें डॉ सानंद प्रेम, डॉ सोमन झा तथा डॉ संजीदा परवीन नियुक्त है. एनेस्थीसिया में तीन स्वीकृत पद है. जिसमें की एक पद पर डॉ उदयन कुमार अपनी सेवा दे रहे हैं. जबकि दो पद खाली पड़े हुए हैं. बाल चिकित्सा में भी एक पद स्वीकृत है. जिसमें डॉ मानवेंद्र कुमार अपनी सेवा दे रहे हैं. रेडियोलॉजिस्ट एक पद स्वीकृत है. जो अभी रिक्त पड़ा हुआ है. एमडी पैथ का कार्यभार डॉ रामरेखा सुमन संभाल रहे हैं. जबकि उनके ऊपर एनसीडीओ का भी प्रभार शामिल है. इसके अलावा फिजिशियन डॉक्टर की बात करें तो सदर अस्पताल में तीन फिजिशियन डॉक्टर के पद स्वीकृत है. जिसमें फिलहाल अभी एक पद पर डॉ सत्यदेव प्रसाद विंकर अपनी सेवा दे रहे हैं. डायनेकोलॉजिस्ट के एक स्वीकृत पद पर वह रिक्त पड़ा हुआ है. ईएनटी के छह पद स्वीकृत है. जिसमे की मात्रा एक पद पर डॉ विपिन कुमार अपनी सेवा दे रहे हैं. बाकी पांच पद रिक्त पड़े हुए हैं. आई स्पेशलिस्ट के भी दो पद स्वीकृत है. जिसमे की दोनों पद खाली पड़े हुए हैं. ओर्थो के स्वीकृत पद दो है. जहां दोनों पद पर डॉ राजीव कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार अपनी सेवा दे रहे हैं. साइकोलॉजिस्ट के एक पद स्वीकृत है. जो अभी रिक्त पड़ा हुआ है. माइक्रोबायोलॉजिस्ट के एक पद है जिसमें कि वह भी खाली पड़ा हुआ है. डेंटिस्ट डॉक्टर में तीन पद स्वीकृत है. जिसमें एक पद पर डॉ अनिल कुमार सिंह अपनी सेवा दे रहे हैं. जबकि दो पद रिक्त पड़े हुए हैं. साथ ही डेंटिस्ट स्टाफ सर्जन में भी एक पद स्वीकृत है. लेकिन वह खाली पड़ा हुआ है. सदर अस्पताल में आयुष डॉक्टरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसमें की चार डॉक्टर को प्रतिनियुक्ति किया गया है. जिसमें चारों पद पर डॉक्टर श्वेता, डॉ उषा कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी तथा डॉ सरफराज आलम अपनी सेवा दे रहे हैं. छोटे बच्चों के एसएनसीयू को लेकर एसएनसीयू में जनरल मेडिकल ऑफिसर के तीन स्वीकृत पद है. जिसमें तीनों पदों पर डॉक्टरों की तैनाती है. जिसमें डॉक्टर अरशद आलम, डॉ संतोष कुमार, डॉ पूनम कुमारी अपनी सेवा दे रही हैं. कुल मिलाकर सदर अस्पताल में स्वीकृत पद की तो लंबी चौड़ी लिस्ट है. लेकिन इस पद पर मात्र आधे डॉक्टर ही अपनी सेवा दे रहे हैं. यही वजह है कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ बेहतर तरीके से नहीं मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन