ePaper

खतरे के निशान से कोसी 105 व गंगा 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही

Updated at : 21 Sep 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कारी कोसी व बरंडी नदी का जलस्तर भी लाल निशान से पार

विज्ञापन

कटिहार. महानंदा नदी को छोड़कर जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में शनिवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर में 30 सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 98 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. दूसरी तरफ कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 105 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर बढ़ रही है. यहां का जलस्तर लाल निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस नदी का जलस्तर रामायण पुर में तीन सेंटीमीटर लाल निशान से ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कुरसेला, मनिहारी, अमदाबाद, बरारी, फलका आदि प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में शनिवार की सुबह में 27.55 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.59 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.62 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.67 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 31.01 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.05 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शनिवार की सुबह में 31.45 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर 31.58 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शनिवार की सुबह में 28.70 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.80 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन