एनएच 81 का कोलासी पुल जर्जर, हादसे का बढ़ा खतरा

Updated at : 03 Jun 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 81 का कोलासी पुल जर्जर, हादसे का बढ़ा खतरा

एनएच 81 का कोलासी पुल गंभीर जर्जरता की स्थिति में पहुंच चुका है. कारी कोसी नदी पर स्थित यह पुल अब खतरे का संकेत देने लगा है.

विज्ञापन

कोढ़ा. एनएच 81 का कोलासी पुल गंभीर जर्जरता की स्थिति में पहुंच चुका है. कारी कोसी नदी पर स्थित यह पुल अब खतरे का संकेत देने लगा है. पुल में सरिया बाहर निकल आया है. जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. यह पुल करीब 50 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था. तब से अब तक बिना किसी बड़े नवीनीकरण के केवल रंगाई पुताई के साथ लगातार उपयोग में है. प्रतिदिन इस पुल से हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. जिनमें यात्री वाहन से लेकर मालवाहक ट्रक तक शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि पुल की मौजूदा स्थिति से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि पुल में दिखाई दे रही सरिया और टूट-फूट साफ तौर पर पुल की खतरनाक स्थिति को दर्शा रही है. बरसात और बाढ़ के मौसम में यह खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है. अब यह पुल न सिर्फ आवागमन के लिए खतरनाक हो गया है. बल्कि इससे जुड़ी हजारों जिंदगियों पर भी संकट मंडरा रहा है. प्रशासन और संबंधित विभागों से ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत की दिशा में ठोस कदम उठाये जाएं, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले इसे रोका जा सके. अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह पुल एक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन